‘डायबिटीज’ एक ऐसा शब्द है जो खाने के शौकीन लोगों के मन में डर पैदा कर देता है। मधुमेह हो जाने के बाद व्यक्ति को अपने पसंदीद खाने को छोड़कर बेस्वाद खाना खाने पर मजबूर होना पड़ता है और यह और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब रोगी का वज़न भी ज्यादा हो। ज्यादातर डॉक्टर और आहार विशेषज्ञ डायबिटीज के मरीज को यही सलाह देते हैं कि अपने वजन को संतुलित रखें ताकि परेशानियाँ और अधिक न बढ़ने पायें।तो चलिए देखते हैं एक सैंपल 1200 कैलोरी का डायबिटीज का डाइट चार्ट ।
Dietburrp पर दिए गए डायबिटीज डाइट प्लान इन हिंदी से आप जान पायेंगे कि स्वादिष्ट खाना खाते हुए भी भोजन की मात्रा को कैसे नियंत्रण में रखें। 1200 कैलोरी डाइट चार्ट का मुख्य उद्देश्य रक्त में शुगर की मात्रा को काबू में रखना है। जिसके लिए रोजाना के भोजन में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा सही अनुपात में बढ़ाई गयी है। मधुमेह के रोगी के मन में बहुत दुविधा होती है कि क्या खायें और कितना खायें?
डायबिटीज का डाइट चार्ट ऐसी बहुत सी शंकाओं का समाधान कर बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकता है, जैसे कि फल हमेशा दो समय के खाने के बीच में खाएँ इससे खून में शुगर की मात्रा एकदम नहीं बढ़ेगी। सलाद खाने का उचित समय खाने से 10 मिनट पहले है, इससे मरीज ज्यादा खाने से बच सकता है। यह डाइट प्लान 30 साल और उससे ऊपर की उम्र के लोगों के लिए है । इस डाइट प्लान को 7 भागों में बांट दिया गया है ताकि आपके शुगर लेवल को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सके, तो चलिए देखते हैं एक सैंपल 1200 कैलोरी का डायबिटीज का डाइट चार्ट । Dietburrp के Youtube चॅनेल को ज़रूर सबस्क्राइब करे
डायबिटीज का डाइट चार्ट (Diabetes Diet Plan In Hindi)
Food Item | Amount | Protein (gm) | Calories (kcal) |
सुबह उठने के ½ घंटे के अन्दर | |||
भीगे हुए मेथी दाना+ गर्म पानी | – | – | – |
चाय या दूध(बिना चीनी) | 1 कप | 4 | 35 |
Marie मैरी बिस्कुट | 2 | 1 | 56 |
नाश्ता | |||
मेथी/पालक/लौकी भरवां परांठा | 2 छोटे | 7 | 200 |
ताज़ा दही | 50gm (1 कप) | 3 | 30 |
या | |||
एग्ग वाइट/ पनीर भुर्जी | 1 मीडियम कटोरी | 6 | 130 |
सादी रोटी(बिना घी) | 2 छोटी | 3 | 150 |
या | |||
वेजिटेबल पोहा/उपमा/ओट्स/दलिया | 1 कटोरी | 4.5 | 230 |
नाश्ते के 2 घंटे बाद | |||
सेब/अमरुद/संतरा | 1 | – | 40 |
दोपहर का भोजन(Lunch) | |||
सलाद (लंच से 10min, पहले) | |||
शिमला मिर्च+गोभी सब्जी | 1 मीडियम कटोरी | 1 | 85 |
दाल | 1 कटोरी | 6 | 130 |
गेहूं या ज्वार की रोटी (बिना घी) | 2 | 6 | 175 |
शाम (evening) | |||
दूध/ग्रीन टी/हर्बल टी/नींबू पानी | 1 कप | 2 | 35 |
भुने हुए चने या मुरमुरे | 1 कप | 5 | 85 |
रात का खाना (DINNER) | |||
सलाद (डिनर से 10min, पहले) | |||
सादी रोटी(बिना घी) | 2 | 4.5 | 150 |
घिया सब्जी | 1 कप | 2 | 85 |
दही | 1 कप | 3 | 30 |
सोने से पहले | |||
स्किम मिल्क(बिना चीनी) | 1गिलास | 4 | 120 |
कुल (Total) | – | 49.5 | 1286 |
डायबिटीज का डाइट चार्ट कैसा होना चाहिए?
एक आदर्श डायबिटीज का डाइट प्लान व्यक्तिगत आवश्यकताओं और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति के आधार पर ही डिजाइन किया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति की कैलोरी की आवश्यकता उसके उम्र, वजन, और सेक्स जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है। इन कारकों में व्यक्ति की दिनचर्या, उसका खानपान, उसकी शारीरिक या मानसिक उर्जा की आवश्यकता और उसके मेटाबॉलिज्म सबसे अहम हैं।
ऊपर बताये गए डायबिटीज के डाइट चार्ट से आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि 1200 कैलोरी का डाइट चार्ट किस तरीके का होता है, पर इसे अपनाने से पहले यह ध्यान रखें कि यह आपके लक्ष्य के अनुरूप है या नहीं। आप अपने शरीर की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने आहार विशेषज्ञ से निजी परामर्श करके अपने लिए डाइट चार्ट बनवा सकते हैं। पर्सनल डाइट चार्ट आपको कम समय में ज्यादा फायदा देगा।
-
पाइल्स में क्या खाएं? ( Diet plan और घरेलू उपाय ) Piles Diet plan in Hindi
-
फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए ? (Diet Plan लषण और घरेलू उपाय ) All about Fatty Liver in Hindi
अंत में
दिन में तीन बार खायी जाने वाली चपाती में अलग-अलग तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को भरकर फाइबर और पोषक तत्वों की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। खाने के तुरंत बाद सोने के बजाय 10 से 15 मिनट के लिए घर में ही टहलने की आदत डालें। भोजन के बाद हलके गर्म पानी में कुछ बूँदें नींबू रस डालकर पीने से उम्मीद से भी ज्यादा फायदा मिलता है। मीठे फलों के जूस के सेवन से परहेज़ करें अन्यथा शरीर में हाइपरग्लाइसीमिया की स्थिति पैदा हो सकती है। डायबिटीज का डाइट चार्ट अपनाने से लोगों को 1 सप्ताह में ही बहुत बेहतरीन परिणाम मिले हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(Frequently Asked Questions)
Q1. क्या डायबिटीज की समस्या ज्यादा चीनी खाने से होती है ?
A1. रिफाइंड शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स दोनों की ही अधिकता डायबिटीज की समस्या पैदा कर सकती है।
Q2. डायबिटीज हो जाने के बाद चीनी बिलकुल बंद करनी पड़ती है?
A2. चीनी के स्थान पर प्राकृतिक मिठास वाली चीज़ें जैसे कि खजूर, गुड, शहद इत्यादि थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं।
Comment Policy:
We are glad you have chosen to leave a comment. We wish to inform you that the comments are moderated to avoid obscenity. Sometimes , we might take around 3 to 4 days to get back to you with the reply