अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो अपनी हर फूड आइटम की कैलोरी पर नजर रखते हैं और healthy रहते हुए वज़न घटाना चाहते हैं तो समझिये कि 1400 कैलोरी का यह चार्ट आपके लिए ही बनाया गया है| 1400 calorie diet plan in hindi / Vajan kam karne ke liye 1400 calorie ka diet chart ( वजन कम करने के लिए 1400 कॅलरी का डाइयेट चार्ट).
पहले जानें कि सही कैलोरी calculation कैसे की जाती है ?
जब वेट लॉस की बात आती है तो ज्यादातर लोग यह गलती करते हैं कि वे जो भी trend में चल रहा है उसी के पीछे चल देते हैं| उदाहरण के लिए आपने ग्रीन टी के फायदे के बारे में तो सुना ही होगा, ऐसे ही गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने के बारे में भी आप ज़रूर जानते होंगे|
इन्टरनेट की वजह से आज सभी को यह भी मालूम है कि लो कार्ब डाइट खाने से भी वेट लॉस होता है और पानी की मात्रा बढ़ा देने से भी वजन घट सकता है| तो हम लोग क्या करते हैं- शुरू से लेकर अंत तक इन सभी चीजों को मिलाकर एक साथ अपनाना चालू कर देते हैं| जिससे शुरुआत में तो एकदम से वजन घट जाता है और आप आसानी से 4 से 5 किलो वजन घटा लेते हैं| लेकिन, उसके बाद क्या? आप मेहनत करे जा रहे हैं, करे जा रहे हैं और कोई रिजल्ट नहीं मिल रहा| जिसकी वजह से आप निराश हो जाते हैं और डाइटिंग छोड़ देते हैं| ऐसा आपके साथ ना हो इसलिए 1400 कैलोरी का डाइट प्लान हिंदी में बताया जा रहा है ताकि आपको कोई भी दुविधा ना रहे –
वज़न कम करने के लिए 1400 कैलोरी का डाइट चार्ट
पहला कदम:
कुछ भी नया शुरू करने से पहले अपना पहला कदम सोच समझकर और सही समय पर रखें| वजन घटाने की राह में पहला स्टेप है – न्यूनतम कैलोरी को जानना| इसके लिए पहले दिन में खाई हुई हर छोटी से छोटी चीज की एक लिस्ट बनाइए, और उसे किसी डायटिशियन से analyse करवाएं| वैसे तो आजकल हर फ़ूड आइटम में निहित कैलोरी की मात्रा इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है|
बहुत सी ऐसी application भी हैं जो यह जानकारी आपको देती हैं|
इन्हें भी पढ़ें: लड़कियाँ वजन कम कैसे करें ( Weight Loss Diet Chart for Girls in Hindi
दूसरा कदम:
आपकी 1 दिन की कैलोरी की खपत पता लगाने के बाद उसमे से 500 घटा दें तो न्यूनतम कैलोरी निकल आएगी| औसतन एक भारतीय पुरुष 1 दिन में 2000 कैलोरी और एक भारतीय महिला 1800 कैलोरी खाती है| आपके द्वारा कैलकुलेट की गयी मात्रा इससे अलग भी हो सकती है क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या और कितना खाते हैं|
तीसरा कदम:
Minimum कैलोरी आवश्यकता जानने के बाद किसी रजिस्टर्ड डाइटिशियन से अपना डाइट प्लान बनवा लें ताकि आपको यह पता रहे कि आप वजन घटाने की दिशा में सही रास्ते पर चल रहे हैं |हमारे पास कैलोरी की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग वेट लॉस प्लान उपलब्ध हैं|
आप इन्हें देख सकते हैं-
वज़न कम करने के लिए 1400 कैलोरी का चार्ट अच्छे से समझने के लिए आप इस वीडियो को भी देख सकते हैं- How to Lose Weight Effectively
ध्यान दें – जल्दी से वजन कम करने के लिए बहुत ही कम कैलोरी वाला डाइट प्लान अपनाने से पहले मेटाबॉलिज्म पर उसके प्रभाव को जान लेना बहुत जरूरी है| जब आप एक लो कैलोरी डाइट को अपनी दिनचर्या में अपनाते हैं तो आपके शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी कम हो जाती है, जो वजन घटाने में एक बाधक है| इसीलिए वजन कम करने की प्लानिंग हर किसी के बस की बात नहीं है| एक सही डाइट चार्ट वह होता है जो व्यक्ति के हार्मोनल लेवल, मेटाबॉलिज्म, उसकी मेडिकल कंडीशन को सूट करें और साथ में सही व्यायाम भी निर्धारित करे| ऐसा प्लान ही आपको सेहतमंद तरीके से वजन घटाने में मदद करेगा|
नीचे 1400 calorie diet plan in hindi / Vajan kam karne ke liye 1400 calorie ka diet chart दिया गया है, यह चार्ट बेहद न्यूट्रीशस है और यह महिला और पुरुष दोनों के लिए उचित तौर से काम कर सकता है|
1400 calorie diet plan in hindi / Vajan kam karne ke liye 1400 calorie ka diet chart
MENU | AMOUNT | CALORIES (KCAL) | PROTEIN (GMS) |
सुबह (खाली पेट) | |||
गुनगुना पानी+नीम्बू | 1 कप | —– | —— |
चाय (बिना चीनी) | 1कप | 35 | 4 |
Marie बिस्कुट/सूजी रस्क | 2 | 56 | – |
कैलोरी -91 | प्रोटीन – 4 | ||
नाश्ता (Breakfast) | |||
बिना मलाई दूध +चीनी | 1 गिलास (1 tsp) | 90 | 8 |
ब्राउन ब्रेड उपमा/ओट्स उपमा | 1 चौथाई प्लेट | 205 | 6 |
कुल कैलोरी -295 | प्रोटीन 14 | ||
या | |||
एग वाइट भुर्जी | 1 मीडियम कटोरी | 150 | 7 |
प्लेन परांठा | 1 | 130 | 3 |
कुल कैलोरी -280 | प्रोटीन -10 | ||
नाश्ते के बाद (MID-MORNING) | |||
फ्रूट सलाद | 1 मध्यम कटोरी (50- 60 gms) | 40 | — |
दोपहर का खाना (LUNCH) | |||
वेज ब्राउन राइस पुलाव | 1 सूप bowl | 250 | 4 |
गाजर रायता | 1 छोटी कटोरी | 75 | 3.5 |
मिक्स वेज सलाद | 1 कटोरी | 30 | 2 |
कुल कैलोरी -395 | प्रोटीन -9.5 | ||
चाय का समय (EVENING) | |||
ग्रीन टी /चाय(बिना चीनी) | 1 कप | 35 | 4 |
पोहा | 1 कटोरी | 100 | 3 |
कुल कैलोरी -280 | प्रोटीन -7 | ||
रात का खाना (DINNER) | |||
मेथी परांठा | 2 मध्यम आकार | 300 | 9 |
मिक्स वेज सब्जी | 1 मीडियम कटोरी | 105 | 4 |
दही (सामान्य तापमान) | 1 छोटी कटोरी | 30 | 1.5 |
कुल कैलोरी -435 | प्रोटीन -14.5 | ||
ALL DAY | Total calories=1496 | Total protein=50 |
अब आप 1400 कैलोरी के वजन घटाने के डाइट चार्ट के बारे में जान चुके हैं| वजन घटाने के इस सफर में हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं| इस डाइट चार्ट को पूरी तरह से अपनाने के बाद अगर आप अगले लेवल तक भी पहुंचना चाहते हैं तो आप इसे भी फॉलो कर सकते हैं- 1200 कैलोरी का वजन घटाने का आहार चार्ट
इसके अलावा नीचे बहुत से ऐसे आर्टिकल के लिंक हैं जो वजन घटाने में सपोर्ट करते हैं –
How to burn Fat for Weight Loss
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (Frequently Asked Questions)
Q1. मुझे पीसीओडी की प्रॉब्लम है, क्या मैं 1400 कैलोरी का वजन घटाने का डाइट चार्ट अपना सकती हूं?
A1. हाँ, आप इसे अपना सकते हैं| 25 दिन तक इसे फॉलो करने के बाद आप 1200 कैलोरी के डाइट प्लान पर शिफ्ट हो सकती हैं| आर्टिकल में बताये गए निर्देशों का पालन ज़रूरी है|
Q2. 1400 कैलोरी के वजन घटाने के डाइट प्लान में कितने कार्ब्स खा सकते हैं?
A2. ऊपर बताये गए डाइट चार्ट से मिलती जुलती मात्रा के भीतर ही खाएं| ना समझ आये तो care@dietburrp.com पर संपर्क करें|
Comment Policy:
We are glad you have chosen to leave a comment. We wish to inform you that the comments are moderated to avoid obscenity. Sometimes , we might take around 3 to 4 days to get back to you with the reply