महिलाओं का वज़न कैसे बढ़ाएं? सभी लोग मोटापे से परेशान हैं।मोटापा ही सभी बीमारियों की जड़ है।मोटापे की समस्या इतनी गंभीर है कि हम लोग अक्सर सिक्के के दूसरे पहलू की तरफ देखना ही भूल जाते हैं।यानि कि पतलेपन की परेशानी।एक टाइम था जब लड़कियाँ ज़ीरो फिगर चाहती थी।लेकिन अब वे जानना चाहती हैं कि लड़कियां मोटी कैसे हों? जो लोग अंडरवेट हैं या पतले हैं उन्हें वज़न बढ़ाने की बहुत सख्त जरूरत है।Dietburrp पर आपके लिए एक हाई कैलोरी डाइट प्लान है जो आपको बताएगा कि महिलाओं का वज़न कैसे बढ़ाएं।
कैसे पता लगाएं कि आप अंडरवेट हैं? Kaise pata lagaye ki aap underweight he ?
यदि आपका बीएमआई 18.5 से कम है तो आप अंडरवेट हैं। जिन लोगों में वज़न कम होता है उन लोगों में पोषण की भी कमी पाई जाती है। इसलिए ऐसे लोगों को अपने खाने में ऐसी वस्तुओं को शामिल करना चाहिए जो हाई कैलोरी भी हो और साथ ही उन्हें जरूरी पोषण भी दें।उनका खाना ऐसा होना चाहिए जो केवल वज़न बढ़ाने पर नहीं बल्कि उनकी पूरी फिटनेस पर ध्यान दें।आइए देखें की महिलाओं का वज़न कैसे बढ़ाएं।
अंडरवेट होने के क्या नुकसान हैं ? Underweight hone ke Nukaan kya he?
- अंडरवेट होने के कारण आपको बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जैसे कि ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों का कमजोर होना या भुर जाना।
- इंफेक्शन की चपेट में जल्दी आना।
- गर्भधारण करने में परेशानी।
- और यहां तक की असमय मृत्यु भी हो सकती है।
जैसे-जैसे औरतों में उम्र बढ़ती है तो इन सभी बीमारियों की संभावना भी और ज्यादा हो जाती है।एक स्टडी के अनुसार अंडरवेट पुरुषों में असमय मृत्यु होने के ज्यादा चांस होते हैं।वैसे दोनों ही महिलाओं और पुरुषों को कम वज़न की सभी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं
अंडरवेट होने के क्या कारण हैं? underweight hone ke karan kya he?
अनेरोक्सिया नर्वोसा / Aneroxia Nervosa
इन कारणों में सबसे पहला नंबर है aneroxia nervosa जो कि एक गंभीर मानसिक बीमारी है।इस बीमारी में व्यक्ति वज़न बढ़ने के डर के कारण कम खाता है और लंबे समय तक कम खाने की वजह से वह अंडरवेट की श्रेणी में चला जाता है।महिलाओं में यह बीमारी ज्यादा पाई जाती है।आमतौर पर मीडिया और फैशन की दुनिया से संबंध रखने वाली लड़कियाँजो कि अपने आपको हमेशा पतला दिखाना चाहती हैं या कम उम्र का दिखाना चाहती हैं वह इस बीमारी का शिकार हो जाती हैं
थायराइड बीमारी / Hyperthyroid
यह बीमारी दो तरह की होती है- हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथाइरॉयडिज़्म हाइपो में वज़न बढ़ने लगता है।जबकि, हाइपोथाइरॉएडिज्म वज़न कम होने के लिए जिम्मेदार है।हमारे गले में स्थित थायराइड ग्रंथि के संतुलन बिगड़ जाने पर यह बीमारी होती है।यह शरीर की सबसे जरूरी ग्रंथि है जो हमारे शरीर में नींद, पाचन तंत्र, लिवर, और शरीर के तापमान को नियंत्रित करती है।जिसके सही काम ना करने पर।व्यक्ति का वज़न कम हो जाता है और उसे बार बार भूख लगती है।पहले से ज्यादा खाने के बावजूद भी मरीज का वज़न लगातार कम होता जाता है।जो थायराइड का एक प्रमुख लक्षण है
सिलियक बीमारी / Celiac Disease
गेहूँ, ज्वार, सूजी, राई, और मैदा आदि खाते ही यदि आप को दस्त लग जाते हैं या पेट फूल जाता है तो आपको ग्लूटेन(gluten) हजम नहीं हो रहा और आपको celiac disease है
लेक्टोज इनटोलरेंस / Lactose intolerance
इसी प्रकार अगर दूध पीने के बाद भी आपके पेट में गड़बड़ होती है तो आप lactose intolerant हैं।ऐसी कोई बीमारी होने पर जब व्यक्ति का खानपान कम हो जाता है तो वह भी वज़न घटने का कारण बन जाता है
डायबिटीज/ Diabetes
डायबिटीज गलत लाइफस्टाइल से होने वाली एक आम समस्या है।इसे आम भाषा में शुगर की बीमारी कहते हैं।शुगर होने पर शरीर में कम मात्रा में इंसुलिन बनती है।जिससे शरीर खाई हुई शुगर को ऊर्जा के रूप में पूरी तरह से प्रयोग नहीं कर पाता।इसके कारण भी कई बार तेजी से वज़न घटता है
कैंसर / Cancer
कैंसर का सीधा संबंध मांसपेशियों के बर्बाद होने से है।इसके अलावा इलाज की जटिल प्रक्रिया के दौरान लोगों की भूख खत्म हो जाती है।इसलिए लंबी बीमारी चलने पर मरीज का वज़न कम हो जाना एक आम साइड इफ़ेक्ट है
लाइफस्टाइल से संबंधित चुनौतियां / Lufestyle sambandhit Bimariya
आजकल की पीढ़ी को अलग तरह के माहौल में काम करना पड़ता है।काम करने की नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।जैसे कि गुज़ारा करने के लिए नाइट शिफ्ट में काम करना, अपने सहकर्मियों की वजह से शराब या सिगरेट आदि की आदत पढ़ जाना। इन सभी खराब आदतों की वजह से व्यक्ति के वज़न कम होने और अन्हेल्दी(unhealthy) होने का खतरा रहता है
जहां ज्यादातर लोगों के लिए वज़न बढ़ाना बांये हाथ का काम है वहीँ कुछ लोग हमेशा यही सोचते रहते हैं कि वज़न कैसे बढायें। केक, पेस्ट्री, बर्गर और इसी तरह के हाई कैलोरी फूड को खाने से वज़न तो जरूर बढ़ता है, लेकिन यह सब शून्य कैलोरी हैं।मतलब, बिना किसी पोषण तत्व के।लंबे समय तक ऐसा भोजन खाने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।इसलिए हमें जरूरत है कि हम संतुलित भोजन खाकर ही अपने वज़न को बढ़ाएं।आप नीचे दी गई टिप्स को फॉलो करेंगे तो बहुत आसानी से जान जायेंगे कि लड़कियां मोटी कैसे हो सकती हैं।
इससे पहले कि हम महिलाओं का वज़न बढ़ाने के लिए डाइट चार्ट देखें , महिलाओं का वज़न कैसे बढ़ाएं इस विषय मे आप नीचे दिए गए कुछ ज़रूरी बातों पर नजर डालें ।
महिलाओं का वज़न कैसे बढ़ाएं ( Mahilao me vajan kaise badhaye)
धीरे-धीरे शुरुआत करें, वज़न बढ़ाने के लिए आप को 300 से 500 अतिरिक्त कैलोरी रोज़ खाने की जरूरत है। वज़न बढ़ाने का तरीका
ऊर्जा से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं
ऐसा खाना जिस में थोड़ी मात्रा में ज्यादा कैलोरी मिल जाए और स्वाद के साथ हल्दी भी हों।इस तरह की चीजें खाने से आपका पेट ज्यादा भरा भरा नहीं रहेगा और आप इस तरीके से एक्स्ट्रा खाना भी खा पाएंगे।उदाहरण के लिए- प्लेन दूध पीने की बजाय आप उसमें मिल्क पाउडर या वज़न बढ़ाने के प्रोटीन पाउडर आदि मिला सकते हैं।इसी प्रकार सब्जियों की करी में आप मलाई या क्रीम मिला सकते हैं, या रोटी के आटे को आप दूध में गूंध सकते हैं।जब भी आप वाइट सॉस बनाए तो आप उसमें नट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, या दूध की मलाई से भी क्रीमी ग्रेवी बना सकते हैं
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सही बैलेंस
केवल प्रोटीन या केवल कार्बोहाइड्रेट खाकर वज़न नहीं बढ़ा सकते।हर ग्राम प्रोटीन को एक संतुलित मात्रा के कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता होती है।इसलिए प्रोटीन के साथ-साथ सही मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाया जाना चाहिए तभी वह आपके शरीर को ताकत देगा और वज़न बढ़ाने में मदद करेगा।जैसे की दाल के साथ चावल या दूध के साथ कोई हल्का फुल्का नाश्ता, अंडे के साथ आप रोटी या ब्रेड ले सकते हैं।किसी भी प्रोटीन के स्रोत को अकेला लेने की कोशिश ना करें।
वेट ट्रेनिंग
जिम में जाकर भारी वज़न उठाकर एक्सरसाइज करना केवल आदमियों का ही काम नहीं है।औरतों को भी एक कसे हुए शरीर की जरूरत होती है और ऐसा वेट ट्रेनिंग करने से ही हो सकता है।हर एक ग्राम मसल में 3 मिलीलीटर तक पानी संचित होता है।जब आप वेट ट्रेनिंग करके मांसपेशियों को मजबूत करेंगे तो आपके शरीर में पानी की मात्रा में भी वृद्धि होगी।वज़न बढ़ाने के लिए आप एक हफ्ते में तीन बार तक वेट ट्रेनिंग कर सकते हैं।
महिलाओं में वज़न बढ़ाने के लिए टिप्स (mahilao me vajan badhane ke liye tips )
खाने से तुरंत पहले पानी ना पियें। इससे आप कम खाना खा पाएंगे और खाने को ठीक से पचेगा भी नहीं। हर 2 से 3 घंटे के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा खाएं। पहले से थोड़ी ज्यादा मात्रा में खाना शुरू करें। भरपूर नींद लें। सोते वक्त ही हमारे शरीर में मांसपेशियों की मरम्मत और वृद्धि का काम होता है। धूम्रपान ना करें, क्योंकि यह भूख को शांत कर देता है, जिससे वज़न कम हो सकता है।
महिलाओं में वज़न बढाने के लिए Weight Gain Diet Chart
FOOD ITEM | AMOUNT |
सुबह (खाली पेट) | |
भीगे हुए ड्राई फ्रूट(बादाम, अखरोट,अंजीर) | 1मुट्ठी |
+ दूध | 1गिलास |
या, उबले हुए अंडे | 3 |
नाश्ता (9 बजे से पहले) | |
इडली+सांभर+मीठा फल (केला/चीकू) | (3-4) +1 कटोरी+ 1 |
या,पोहा / उपमा +मीठा फल | 1 बड़ी कटोरी |
या, परांठा+दही +मीठा फल | 2+1 कटोरी |
11-11.30 बजे | |
कोई फ्रूट+खजूर | 1 + 2-3 |
LUNCH | |
सलाद | 1 कप |
+रोटी(घी लगी हुई) | 2 |
+सब्जी | 1 कटोरी |
+चावल | 1 कटोरी |
+दाल या स्प्राउट्स उसल (sprouts usal) | 1 कटोरी |
+दही या चिकन या फिश | 1 कटोरी |
एक से डेढ़ घंटे बाद (4 बजे) | |
चाय या कॉफ़ी या दूध(मलाई सहित) | 1 कप |
या, मूंग दाल चिल्ला (cheese डाल कर) | 1-2 |
या, मिक्स दाल पैनकेक | 1-2 |
या, कच्चा पनीर+अनानास | 2-3 बड़े पीस |
रात का खाना (Dinner) | |
+रोटी(घी लगी हुई) | 2 |
+सब्जी या, Egg curry या, चिकन | 1 कटोरी |
+ताज़ा दही (बिना फ्रिज का रखा हुआ) | 1 कटोरी |
सोने से पहले | |
गरम दूध+ बादाम | 1 गिलास+ 12 |
कैलोरी- 2200 प्रोटीन- 70-75 gm फैट- 35 gm
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
Q1. क्या वज़न बढाने के लिए आप सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं
A1. आप अपने खाने मे उपयुक्त मात्रा मे प्रोटीन्स का समावेश खाने पीने की सामग्री से कर सकते हैं. सप्प्लिमेंट्स तभी इस्टामाल करे जब आप intensive workout केरते हैं.
Q2. जिन्हें दूध नहीं पचता वे क्या ले सकते हैं?
A2. ऐसे लोग बाज़ार में आसानी से उपलब्ध सोया मिल्क या Almond Milk ले सकते हैं|
Comment Policy:
We are glad you have chosen to leave a comment. We wish to inform you that the comments are moderated to avoid obscenity. Sometimes , we might take around 3 to 4 days to get back to you with the reply